छत्तीसगढ़

ट्रेन में चढ़ते समय पटरियों पर गिरे लोको पायलट, दोनों पैर कटे, मौत

jantaserishta.com
11 Oct 2026 11:59 AM IST
ट्रेन में चढ़ते समय पटरियों पर गिरे लोको पायलट, दोनों पैर कटे, मौत
x

सांकेतिक तस्वीर

छत्तीसगढ़.
बिलासपुर: लगातार 15 घंटे की ड्यूटी करने के बाद घर लौट रहे बिलासपुर निवासी लोको पायलट दिलीप यादव (40) की शनिवार सुबह खरसिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह हावड़ा-पोरबंदर एक्सप्रेस में सवार होकर बिलासपुर लौटने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 2 की लाइन पर ट्रेन में चढ़ते समय वह पटरियों पर गिर पड़े। ट्रेन की चपेट में आने से उनके दोनों पैर कट गए। उन्हें तत्काल जिंदल फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
बिलासपुर निवासी दिलीप यादव खरसिया, घरघोड़ा, छाल और धरमजयगढ़ रूट पर लोको पायलट के रूप में तैनात थे। उनकी ड्यूटी कोयला परिवहन करने वाली मालगाड़ियों के संचालन में थी। शनिवार को करीब 15 घंटे की ड्यूटी पूरी करने के बाद वह बिलासपुर स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया।
दिलीप यादव के बच्चे बिलासपुर में पढ़ते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण वह अपने गृह नगर में पोस्टिंग चाहते थे। जानकारी के मुताबिक, सीनियर डीपीओ ने 13 अप्रैल 2026 को उनका तबादला आदेश जारी कर दिया था, लेकिन इसके बाद उन्हें नई पदस्थापना नहीं मिली। इस कारण वह खरसिया में ही ड्यूटी कर रहे थे और रोजाना बिलासपुर से आना-जाना करते थे।
बताया जा रहा है कि लंबी ड्यूटी के बाद अत्यधिक थकान और नींद के कारण दिलीप यादव का संतुलन बिगड़ा और वह पटरियों पर गिर गए। हालांकि, हादसे की वजह को लेकर रेलवे या जांच एजेंसी की आधिकारिक पुष्टि अभी सामने नहीं आई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story