छत्तीसगढ़

LOCKDOWN NEWS: बस्तर जिले में भी लगा लॉकडाउन, ये सुविधाएं रहेंगी चालू

Admin2
13 April 2021 8:34 PM IST
LOCKDOWN NEWS: बस्तर जिले में भी लगा लॉकडाउन, ये सुविधाएं रहेंगी चालू
x

Demo Pic

बस्तर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में भी लॉकडाउन लग गया है। बस्तर संभाग के पहले जिले में लॉकडाउन का आदेश हो गया है। बस्तर जिले में 15 अप्रैल से 22 अप्रैल तक लॉकडाउन रहेगा। कलेक्टर रजत बंसल ने लॉकडाउन का आदेश दिया है।

दिए आदेश के मुताबिक 15 अप्रैल की शाम 6 बजे से 22 अप्रैल के रात 12 बजे तक सम्पूर्ण जिला लॉकडाउन रहेगा। जिले की सीमा सील रहेगी और किसी भी तरह की व्यपारिक गतिविधियों की इजाजत नहीं होगी।

Next Story