छत्तीसगढ़

रायपुर में बढ़ सकता है लॉकडाउन, जिला प्रशासन आज लेगा बड़ा फैसला, मिल सकती है ये छूट

Admin2
4 May 2021 7:35 AM GMT
रायपुर में बढ़ सकता है लॉकडाउन, जिला प्रशासन आज लेगा बड़ा फैसला, मिल सकती है ये छूट
x

फाइल PHOTO 

बड़ी खबर

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर से एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन बढ़ सकता है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि कुछ रियायतों के साथ लॉकडाउन बढ़ाया जाएगा।

प्रशासनिक सूत्रों के हवाल से यह खबर हम आप तक पहुंचा रहे हैं। रायपुर में लॉकडाउन को लेकर आज फैसला हो सकता है।

जिला प्रशासन की बैठक के बाद निर्णय लिया जा सकता है। चैंबर ने दुकानों के खुलने के समय को बढ़ाने की मांग की है।
इस मांग को लेकर चैंबर ने मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखा है। कोरोना के मौजूदा हालातों के देखते हुए फैसला लिया जा सकता है।
रायपुर में संक्रमण दर में 29 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। लॉकडाउन को लेकर जिला प्रशासन सीएम बघेल से भी चर्चा कर सकता है।

जानकारी के मुताबिक 6 मई से नए निर्देशो एवं रियायतों के तहत आगे बढ़ने वाले लॉकडाउन में दोपहर 2 बजे तक किराना, फल, सब्जी, दूध सहित पेट्रोल पंप व मेडिकल को बंद से अलग रखा जा सकता है।

Next Story