छत्तीसगढ़

15 मई तक बढ़ा लॉकडाउन, सरगुजा कलेक्टर ने आवश्यक वस्तुओं को बेचने की दी अनुमति

Admin2
5 May 2021 6:40 AM GMT
15 मई तक बढ़ा लॉकडाउन, सरगुजा कलेक्टर ने आवश्यक वस्तुओं को बेचने की दी अनुमति
x

सरगुजा। कोरोना पर काबू पाने के लिए रायपुर समेत सभी जिलों में लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। जिला कलेक्टरों ने लॉकडाउन का आदेश जारी किया है। इसी क्रम में सरगुजा जिले में लॉकडाउन 15 मई तक बढ़ाया गया है। कलेक्टर सरगुजा संजीव झा ने लॉकडाउन का आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार जिले की सभी सीमाए सील रहेंगी। वहीं शर्तों के आधार पर आवश्यक वस्तुओं की बिक्री की अनुमति दी है।

बता दें ​कि जिला प्रशासन ने कोरोना के केस में मामूली गिरावट के बाद लॉकडाउन में थोड़ी राहत दी है। ​इस दौरान लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Next Story