छत्तीसगढ़

LOCKDOWN 2.0: दुर्ग में 19 अप्रैल तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

jantaserishta.com
13 April 2021 1:40 PM IST
LOCKDOWN 2.0: दुर्ग में 19 अप्रैल तक बढ़ाया गया लॉकडाउन
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस बेलगाम हो चुका है. कोरोना के आंकड़ों को देखकर लोग डरने लगे हैं. क्योंकि किसी को नहीं पता है कि वो कब संक्रमित हो जाएंगे. ये लहर ऐसे ही चलती रही, स्थिति भयावह हो जाएगी. छत्तीसगढ़ में सोमवार को कोरोना के 13 हजार 576 मरीजों की पहचान हुई है, जबकि 107 लोगों की कोरोना से मौत हुई है. मौत का यह आंकड़ा अब तक का सबसे सर्वाधिक है.

दुर्ग जिले में 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक लॉक डाउन लगाया गया था.
जिले के लोगों में उत्सुकता थी कि कलेक्टर लाॅकडाउन बढ़ाने को लेकर क्या फैसला लेते है. और
आज कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने लॉकडाउन को 19 अप्रैल तक बढ़ाने का निर्णय लिया है. कलेक्टर ने सभी से आग्रह किया है कि जिले में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन में पूरा सहयोग करें. थोड़ी देर में प्रशासन की ओर से पूरी गाइडलाइन जारी होगी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story