छत्तीसगढ़

आज स्थानीय अवकाश

Nil dhankar
4 Oct 2022 11:37 AM IST
आज स्थानीय अवकाश
x
छग

राजनांदगांव। कलेक्टर डोमन सिंह ने दशहरा महानवमी आज यानि 4 अक्टूबर को संपूर्ण जिले में राजनांदगांव नगर पालिक निगम क्षेत्र को छोड़कर स्थानीय अवकाश के आदेश जारी किया है। नगर पालिक निगम राजनांदगांव क्षेत्र में गणेश विसर्जन के लिए एक दिवस का स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था। जिसके कारण राजनांदगांव नगर पालिक क्षेत्र को छोड़कर संपूर्ण जिले में महानवमी 4 अक्टूबर को स्थानीय अवकाश रहेगा।

जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के लिए स्थानीय अवकाश घोषित

कलेक्टर एस जयवर्धन ने भी जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के कैलेण्डर वर्ष 2022 के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया है। जिसके अंतर्गत आज दशहरा (महानवमी) एवं 25 अक्टूर 2022 दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) के लिए स्थानीय अवकाश की घोषित किया है। यह आदेश बैंक एवं कोषालय पर लागू नहीं होगा।

Next Story