छत्तीसगढ़

LLB की छात्रा ने किया सुसाइड

Nilmani Pal
15 April 2026 12:23 PM IST
LLB की छात्रा ने किया सुसाइड
x
छग

बिलासपुर। सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली बीए एलएलबी की छात्रा ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं आई, तो आसपास रहने वाली छात्राओं ने दरवाजे पर जाकर आवाज दी। कोई जवाब नहीं मिलने पर अनहोनी की आशंका से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे में पंखे से उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मामला कोनी थाना क्षेत्र का है।

सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली बीए एलएलबी की छात्रा ने मंगलवार सुबह अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं आई, तो आसपास रहने वाली छात्राओं ने दरवाजे पर जाकर आवाज दी। कोई जवाब नहीं मिलने पर अनहोनी की आशंका से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे में पंखे से उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मामला कोनी थाना क्षेत्र का है।

वह घर लौटी, लेकिन इसके बाद उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला। आसपास की छात्राओं ने उसे आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने कोनी थाने में सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खोलकर अंदर गई तो सृष्टि फांसी के फंदे पर लटकी मिली।

Next Story