छत्तीसगढ़
LLB की छात्रा को दिया प्यार का झांसा, खींच ली आपत्तिजनक फोटो, आरोपी गिरफ्तार
jantaserishta.com
2 May 2024 10:48 PM IST

x
छत्तीसगढ़
उतई: दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र की एक 26 साल की युवती से दुष्कर्म के बाद उसकी अश्लील फोटो भाई को भेजने का मामला सामने आया है। पीड़िता एलएलबी की छात्रा है और उसके साथ पढ़ने वाली उसकी सहेली के भाई ने उससे दुष्कर्म किया था। शिकायत पर उतई पुलिस ने आरोपी नीरज तिवारी के खिलाफ दुष्कर्म और IT एक्ट की धारा के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, उतई थाना क्षेत्र में रहने वाली रेप पीड़िता और आरोपी की बहन एक साथ एलएलबी की पढ़ाई करते हैं। इसी के चलते पीड़िता का आरोपी के घर पर आना-जाना लगा रहता था। इसी दौरान आरोपी और पीड़िता की पहचान भी हुई थी। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता का नंबर लेकर उससे बातचीत शुरू कर दी थी।
बातचीत शुरू होने के बाद आरोपी ने पीड़िता को प्यार का झांसा दिया और लॉज में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। इसी दौरान आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक फोटो भी खींच ली और उन फोटो के आधार पर उसे ब्लैकमेल करने लगा और पीड़िता पर संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा। पीड़िता ने इनकार किया तो आरोपी ने उसके भाई को उसकी अश्लील फोटो भेज दी।
पीड़िता ने उतई थाना में जाकर आरोपी के खिलाफ शिकायत की। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और IT एक्ट की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।
Tagsसीजी न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़आपत्तिजनक फोटोआरोपी गिरफ्तारउतईदुर्गCG NewsChhattisgarh Newsobjectionable photoaccused arrestedUtaiDurg
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





