छत्तीसगढ़

बच्चे के मुंह में छिपकली घुसी, मौत के बाद गांव में पसरा मातम

jantaserishta.com
24 July 2023 2:17 PM IST
बच्चे के मुंह में छिपकली घुसी, मौत के बाद गांव में पसरा मातम
x

DEMO PIC 

बच्चा सो रहा था.
कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां बांकीमोंगरा के नागिनभंटा मुहल्ले में 3 वर्षीय मासूम बच्चे के मुंह में छिपकली के घुस जाने से उसकी मौत हो गई. इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है. यह घटना उस वक्त हुई जब मासूम की मां कुछ सामान लेने पास के दुकान गई थी और बच्चा सो रहा था. घटना की सूचना पर बांकी मोंगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है.
जानकारी के अनुसार, बांकीमोंगरा थानांतर्गत नागिनभांठा में उस वक्त वक्त शोक की लहर दौड़ गई, जब एक तीन वर्षीय मासूम बच्चे की मौत की खबर सामने आई. जहरीले छिपकली के मासूम के मुंह में घुस जाने के कारण उसका अंत हो गया. इस हृदय विदारक घटना के बाद मुहल्ले में मातम का माहौल पसर गया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story