आजीविका केन्द्र बन रहे है जिले बोडतरा खुर्द के गौठान

कवर्धा: कबीरधाम जिले के बोडतरा खुर्द के गौठान के माध्यम से एक ओर गाय तथा अन्य मवेशियों की बेहतर सरंक्षण और संवर्धन की दिशा में आगे बढ़ रही है, वही दूसरी ओर गौठान में काम करने वाली महिला समूह भी अपनी कठिन परिश्रम और योजनाओं का लाभ से आमदानी का जरिया बना रही है। इस गौठान में गौ माता महिला अभिरूचि महिला स्वसहायता समूह की महिलाएं काम कर रही है। समूह की महिलाएं यहां गोबर खरीदी कर जैविक खाद बना रही है साथ ही इस गौठान के खाली भूखण्ड में अपनी आय और आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए सब्जी की खेती कर रही है। अब तक यहां 1857 क्विंटल गोबर की खरीदी कर चुके है। इससे समूह ने 656 क्विंटल जैविक खाद बना चुके है और पूरे किसानों को निर्धारित मूल्य में बेच भी लिए है। समूह को अब तक 2 लाख 57 हजार 152 रूपए की आमदानी भी कर ली है। महिला समूह की मांग पर उन्हे उच्च गुणवत्ता पूर्ण जैविक खाद बनाने के लिए खाद चालने की मशीन भी दी जाएगी। समूह की अध्यक्ष श्रीमती चमेली कुर्रे और सचिव मंजू निर्मलकर ने बताया कि राज्य सरकार की गौधन न्याय योजना से उन्हे पूरा लाभ मिल रहा है। पहले समूह की सभी महिलाएं को पास कोई काम नहीं था। गौठान बनने के बाद उन्हे रोजगार मिल रहा है। उन्हे शासकीय योजनाओं का पूरा लाभ मिल रहा है और समय-समय पर कृषि एवं जिला व जनपद पंचायत के माध्यम से प्रशिक्षण भी मिल रहे है।
