छत्तीसगढ़
LIVE वीडियो! रायपुर क्राइम ब्रांच पर चोरी के आरोप, विभाग में मची खलबली
jantaserishta.com
22 Oct 2025 8:10 PM IST

x
देखें वीडियो.
रायपुर: रायपुर क्राइम ब्रांच की टीम पर कारोबारी से रकम चोरी करने का आरोप लगा है। जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले में एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए एक पुलिस आरक्षक को सस्पेंड भी कर दिया है। वहीं इस घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
जानकारी के मुताबिक, दुर्ग में निवासरत मयंक गोस्वामी की धमतरी में बाइक शो-रूम है। कारोबारी ने दुर्ग एसएसपी को की गई लिखित शिकायत में बताया कि वह धनतेरस के दिन धमतरी से रकम लेकर अपने घर दुर्ग लौट रहा था। घर पहुंचने से पहले ही रायपुर क्राइम ब्रांच की टीम ने चेकिंग के बहाने कार रोकी और कार से दो लाख रुपये चुरा लिए।
कारोबारी की लिखित शिकायत को दुर्ग एसएसपी ने रायपुर एसएसपी को सौंप दिया है। दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने कहा कि कारोबारी से शिकायत मिली थी। रिपोर्ट बनाकर रायपुर SSP को भेज दिया गया है। वहीं जानकारी के अनुसार, रायपुर एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए आरक्षक प्रशांत शुक्ला को लाइन अटैच कर दिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





