छत्तीसगढ़

यूट्यूबर की मौत का LIVE VIDEO, कोरबा में गई जान

Nilmani Pal
2 Sept 2024 4:27 PM IST
यूट्यूबर की मौत का LIVE VIDEO, कोरबा में गई जान
x

कोरबा Korba। जिले में बाइक सवार यूट्यूबर की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं साथ में बैठा युवक गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि हादसा इतना भंयकर था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। बाइक टुकड़ों में बट गई है। मामला दर्री थाना क्षेत्र के बरमपुर नहर का है। chhattisgarh news

मिली जानकारी के मुताबिक मरने वाले यूट्यूबर का नाम मोहनीश कुमार कर्ष (24) है, जो ​​​कुसमुंडा का रहने वाला था। मोहनीश कुमार तेज रफ्तार से कोरबा की ओर जा रहा था, तभी सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। घायल युवक को राहगीरों ने गंभीर हालत में जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।

बताया जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज के इलाज के बाद गंभीर हालत में बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि स्पोर्ट्स बाइक से मोहनीश कुमार यूट्यूब के लिए वीडियो बनाने जा रहा था। वह छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों में जाकर हर रविवार वीडियो बनाकर अपलोड करता था। मृतक के पिता अरुण कुमार कर्ष ने बताया कि उन्हें फोन पर घटनाक्रम की जानकारी मिली। वह मौके पर पहुंचे, तब तक उसके बेटे की मौत हो चुकी थी। वीडियो बनाने के लिए निकलता था, जो वापस लौट नहीं सका। वह मेरा इकलौता बेटा था। एक बहन और एक भाई थे।


Next Story