छत्तीसगढ़

मंदिर में चोरी का LIVE वीडियो

jantaserishta.com
23 Jun 2025 12:28 PM IST
मंदिर में चोरी का LIVE वीडियो
x
छत्तीसगढ़.
धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरूद नगर में स्थित प्रसिद्ध माँ चंडी मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने मंदिर में घुसकर माँ के सोने का रानी हार, सोने का मुकुट, कुंडल, बिंदिया, चांदी की चरण पादुका और दान पेटी में रखे नकदी पर हाथ साफ कर दिया। माँ चंडी मंदिर कुरूद पुलिस थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित है, इसके बावजूद इतनी बड़ी वारदात से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं, इस घटना के बाद से शहर में दहशत और ग़ुस्से का माहौल है।
श्रद्धालुओं का कहना है कि, जब देवी माँ का मंदिर ही महफूज नहीं, तो फिर आम नागरिक कैसे सुरक्षित महसूस करें। इसके पहले भी छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर में चोरी हो चुकी है, लेकिन अब तक एक भी आरोपी गिरफ्त में नहीं आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक, डॉग स्क्वायड, एसडीएम तहसीलदार मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज खंगालने की कार्यवाही शुरू की गई है।
शहरवासियों ने पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि, अब सिर्फ दिखावटी जांच नहीं, बल्कि तुरंत कार्रवाई और चोरों की गिरफ्तारी चाहिए। लोगों की आस्था और विश्वास को जो चोट पहुंची है, उसकी भरपाई तभी होगी जब दोषी सलाखों के पीछे होंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null