छत्तीसगढ़

रायपुर के ब्लू वाटर में हुई मौत का LIVE वीडियो, शर्त पड़ी भारी

jantaserishta.com
20 Aug 2026 12:07 PM IST
रायपुर के ब्लू वाटर में हुई मौत का LIVE वीडियो, शर्त पड़ी भारी
x
देखें वीडियो.

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र के नकटी गांव स्थित ब्लू वाटर में बुधवार शाम एक युवक डूब गया, जिसका वीडियो भी सामने आया है। युवक का अब तक कोई पता नहीं चल सका है, जिसकी तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि आदिल खान और तौफ़ीक़ तैरकर ब्लू वाटर पार करने की कोशिश कर रहे हैं। तालाब के बीच में पहुंचने के बाद आदिल डूब जाता है और तौफीक तैरकर सुरक्षिक बाहर आ जाता है।
जानकारी के अनुसार, मौदहापारा निवासी आदिल खान, पिता नासिर खान (उम्र करीब 24 वर्ष) अपने तीन दोस्तों के साथ बुधवार शाम नकटी गांव स्थित ब्लू वाटर घूमने पहुंचा था। इसी दौरान दोस्तों के बीच पानी में एक तरफ से दूसरी तरफ तैरकर जाने को लेकर शर्त लग गई। बताया जा रहा है कि आदिल और उसके एक दोस्त ने पानी में छलांग लगाई। इसी दौरान आदिल गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते पानी में डूब गया।
घटना की सूचना मिलते ही माना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने युवक की तलाश के लिए SDRF टीम से संपर्क किया। टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया, लेकिन रात होने के साथ-साथ ब्लू वाटर में पानी काफी गहरा होने के कारण सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया। गुरुवार सुबह एक बार फिर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है।
ब्लू वाटर लेक में युवाओं की मौत की बढ़ती घटनाओं को लेकर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि हर एक जान कीमती है और प्रशासन इस मामले का गंभीरता से संज्ञान लेगा। अरुण साव ने कहा कि ब्लू वाटर लेक में भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इस पर प्रशासन काम करेगा।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story