25 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का LIVE वीडियो सामने आया, देखिए पूरा नजारा

नई दिल्ली: दिल्ली में अब तक की सबसे बड़ी 'सोना चोरी' को अंजाम देने वाले आखिरकार गिरफ्त में आ चुके हैं। दिल्ली के भोगल में ज्वेलरी शॉप से 25 करोड़ रुपए मूल्य के गहने चोरी करने के बाद आरोपी छत्तीसगढ़ भाग गया था। रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग पुलिस की टीमों के साथ मिलकर मुख्य आरोपी लोकेश श्रीवास और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है। दिल्ली में वारदात को अंजाम देने के बाद लोकेश दुर्ग जिले में भिलाई के स्मृति नगर में छिपा था। आरोपी के कब्जे से 18 किलो सोना और हीरा बरामद किया गया है। लोकेश के साथी शिवा चंद्रवंशी को बिलासपुर पुलिस ने कवर्धा से गिरफ्तार किया है। उसके पास से 23 लाख के जेवर जब्त किए गए हैं। आरोपी पहले भी भिलाई के पारख ज्वेलर्स में हुई बड़ी चोरी में गिरफ्तार हो चुका है।
#WATCH | CCTV visuals of Delhi's Bhogal jewellery shop theft matter. Two persons were detained from Chhattisgarh earlier today and their interrogation is underway. Rs 12.50 lakhs in cash and over 18kg of gold and diamonds have been seized from one of the accused, in Durg. pic.twitter.com/oIgYEsfDnq
— ANI (@ANI) September 29, 2023
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





