छत्तीसगढ़

कार को बम से उड़ाने का LIVE VIDEO सामने आया, jantaserishta.com पर देखें

jantaserishta.com
28 Jan 2025 10:12 PM IST
कार को बम से उड़ाने का LIVE VIDEO सामने आया, jantaserishta.com पर देखें
x
देखें वीडियो.
भिलाई: दुर्ग जिले के भिलाई से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक युवक ने कार को बम से उड़ा दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि, युवक ने कार में बम लगाकर टाइमर सेट किया था। इसके बाद कार में ब्लास्ट हो गया और इस ब्लास्ट से आस-पास के लोग सहम गए। यह पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना भिलाई के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र की है। यहां मंगलवार शाम को भिलाई के कोहका से कुरुद जाने वाले मार्ग में मंगलवार शाम को एक युवक ने कार को बम से उड़ा दिया। धमाका इतना तेज था कि पूरा क्षेत्र दहल गया। घटना की सूचना मिलते ही स्मृति नगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। वहीं पुलिस कार में ब्लास्ट करने वाले आरोपी की तलाश में भी जुट गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story