छत्तीसगढ़

LIVE वीडियो! डीजल चोरों की स्कॉर्पियो को ट्रेलर चालक ने मारी टक्कर, दुम दबाकर भागे

jantaserishta.com
3 Sept 2026 2:02 PM IST
LIVE वीडियो! डीजल चोरों की स्कॉर्पियो को ट्रेलर चालक ने मारी टक्कर, दुम दबाकर भागे
x
देखें वीडियो.
कटघोरा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कटघोरा बाईपास पर डीजल चोर गिरोह के आतंक से ट्रक चालक और मालिक परेशान हैं। गुरुवार तड़के स्कॉर्पियो सवार 6 से 7 चोरों ने ट्रेलरों से डीजल चोरी करने की कोशिश की। इसी दौरान एक ट्रेलर चालक की नजर चोरों पर पड़ गई। चालक ने हिम्मत दिखाते हुए ट्रेलर स्टार्ट कर स्कॉर्पियो को जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
बताया जा रहा है कि तड़के स्कॉर्पियो में सवार होकर पहुंचे 6 से 7 आरोपियों ने सड़क किनारे खड़े ट्रेलरों को निशाना बनाया और डीजल निकालने लगे। इसी दौरान एक ट्रेलर चालक की नजर आरोपियों पर पड़ गई।
चालक को धमकाने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने हिम्मत दिखाते हुए अपना ट्रेलर स्टार्ट कर दिया और भाग रहे चोरों की स्कॉर्पियो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
चालक ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की स्कॉर्पियो वाहन को जब्त कर लिया है। वाहन से डीजल के कंटेनर भी बरामद किए गए हैं। पुलिस अब पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी में जुटी है।
कटघोरा थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि वाहन जब्त कर लिया गया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि पाली थाना क्षेत्र में भी डीजल चोरी की ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इस घटना के बाद ट्रक चालक और मालिकों में हड़कंप मचा हुआ है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story