छत्तीसगढ़

LIVE मंजर पटाखे से तीन साल का बच्चा बुरी तरह झूलसा

jantaserishta.com
25 Oct 2025 6:10 PM IST
LIVE मंजर पटाखे से तीन साल का बच्चा बुरी तरह झूलसा
x
छत्तीसगढ़.
दुर्ग: दीपावली पर्व पर दुर्ग में पटाखे से तीन साल का बच्चा बूरी तरह झूलस गया. घटना का सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है. पटाखे से झूलसे बच्चे को जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि अभिषेक के पिता मजदूरी का काम करते हैं और आर्थिक रूप से इतना सक्षम नहीं है कि बच्चे का इलाज करा सकें. आसपास के लोगों ने आपस में कुछ राशि इकठ्ठा कर पीड़ित परिवार को सौंपा है.
जानकारी के मुताबिक, दुर्ग के दीपक नगर में रहने वाला 3 वर्षीय अभिषेक यादव पटाखा जला रहा था, तभी अचानक पटाखे में बारूद के साथ तेज धमाका हुआ और अभिषेक यादव का चेहरा व उसका हाथ बुरी तरह झुलस गया. अचानक रोने की आवाज सुनकर आसपास खड़े लोग भी कुछ समझ नहीं पाए, लेकिन जब अभिषेक के चेहरे में आग की लपट दिखाई दी तब पड़ोसियों ने उसके घर वालों को आवाज दी.
पटाखे से झूलसे अभिषेक यादव को जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है. परिवार आर्थिक रूप से सक्षम नहीं है. बच्चे के पिता ने लोगों से मदद की अपील की है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story