छत्तीसगढ़
LIVE: गणतंत्र दिवस समारोह, लालबाग मैदान पहुंचे सीएम भूपेश बघेल
Nil dhankar
26 Jan 2023 9:00 AM IST

x
जगदलपुर। ध्वजारोहण करने सीएम भूपेश बघेल लालबाग मैदान पहुंचे है. ध्वजारोहण के पश्चात् मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शहीद स्मारक स्थल से 11.15 बजे प्रस्थान कर 11.20 बजे मां दंतेश्वरी मंदिर का दर्शन करने के बाद दंतेश्वरी मंदिर परिसर से कोतवाली तक 'हाथ से हाथ जोड़ो' कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम पश्चात दोपहर 12.05 बजे जगदलपुर सर्किट हाउस पहुंचेंगे और वहां से दोपहर 12.35 बजे आमागुड़ा चौक में आमागुड़ा चौक और अमर वाटिका का लोकार्पण करेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री दोपहर 1.40 बजे ग्राम तुरेनार में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) का अवलोकन करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम पश्चात दोपहर 3.15 बजे पुलिस ग्राउंड हेेलीपेड रायपुर आएंगे।
Next Story





