छत्तीसगढ़
धर्मांतरण और शादी के दबाव का आरोप, आत्महत्या मामले में लिव-इन पार्टनर की गिरफ्तारी
jantaserishta.com
25 Sept 2026 12:20 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
कवर्धा: कवर्धा में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। धर्मांतरण के साथ शादी के लिए दबाव बनाने और मानसिक प्रताड़ना के बाद युवक ने आत्महत्या कर ली। मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने उसकी लिव-इन पार्टनर अमीना ताज को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
मामला 29 जुलाई 2026 का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आलोक दुबे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मर्ग जांच के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, वैज्ञानिक अधिकारी की रिपोर्ट और परिजनों एवं गवाहों के बयान लिए गए। पुलिस ने मृतक का मोबाइल व लैपटॉप तथा आरोपी के तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए।
जांच में सामने आया कि आलोक दुबे करीब चार वर्षों से अमीना ताज के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रहा था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अमीना ताज उस पर मुस्लिम धर्म स्वीकार कर मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी करने का दबाव बना रही थी। साथ ही शादी नहीं करने पर बलात्कार के मामले में फंसाने की धमकी देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित भी कर रही थी।
पुलिस के अनुसार, इसी दबाव और प्रताड़ना से परेशान होकर आलोक ने आत्महत्या की। मर्ग जांच के आधार पर 23 सितंबर को अपराध दर्ज किया गया, और 24 सितंबर को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, कवर्धा शहर के मजगांव रोड में रहने वाली अमीना ताज वर्ष 2025 में सूदखोरी के आरोप में जेल जा चुकी है. शिकायतकर्ता ने शिकायत की थी कि ब्याज में पैसे देकर लोगों को धमकाकर लूटना का महिला काम करती है। यहां तक पैसे देने के बाद भी लोगों को महिला चरित्र के मामले में फंसाने की धमकी देकर लूटने का काम करती थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





