वन विभाग द्वारा साईंस कॉलेज में विभागीय उपलब्धियों का जीवंत प्रदर्शन, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री ने किया मौका निरीक्षण

रायपुर: वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज साईंस कॉलेज मैदान में वन विभाग द्वारा सजाई गई विकास प्रदर्शनी की तैयारी का अंतिम जायजा लिया। सांसद श्री राहुल गांधी कल 3 फरवरी को प्रदर्शनी का शुभारंभ एवं अवलोकन कर चुनिंदा हितग्राहियों से चर्चा करेंगे। प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार के वन विभाग द्वारा वनवासियों के कल्याण के लिए किये गये कार्यों और उपलब्धियों को खूबसूरत छायाचित्रों के जरिए प्रदर्शित किया गया है। वन विभाग ने कोरोना काल में भी लोगों को स्थानीय स्तर पर रोजगार दिलाने में अहम भूमिका अदा की है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





