छत्तीसगढ़

रायपुर एयरपोर्ट में यात्री के पास से मिले जिंदा कारतूस, मचा हड़कंप

Shantanu Roy
20 March 2024 11:40 PM IST
रायपुर एयरपोर्ट में यात्री के पास से मिले जिंदा कारतूस, मचा हड़कंप
x
छग
रायपुर। माना एयरपोर्ट पर 5 जिंदा कारतूस के साथ एक यात्री हिरासत में लिया गया। रायपुर से मुंबई जाने वाले फ्लाइट में 1 जिंदा कारतूस के साथ जा रहे सुधीर अग्रवाल को बॉडी स्कैनिंग के दौरान हिरासत में लिया गया। पूछताछ में लाइसेंसी पिस्टल के कारतूस होने की पुष्टि के बाद यात्री को पुलिस ने छोड़ा। मामलें में जानकारी देते हुए माना थाना प्रभारी ने बताया कि शाम 6 बजे के आसपास रायपुर विमानतल पर एक यात्री के पास से एक ज़िंदा कारतूस मिला जिसकी जांच करने पर पता चला कि यात्री के पास कारतूस और पिस्टल का लाइसेंस है जिसके बाद यात्री को जाने दिया गया है।


खबर पर अपडेट जारी है...
Next Story