छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ विधानसभा का LIVE प्रसारण, देखें jantaserishta.com पर
jantaserishta.com
13 July 2026 11:06 AM IST

x
रायपुर: विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हुआ। सत्र के पहले दिन की कार्रवाई का सीधा प्रसारण देखिए। एक तरफ कांग्रेस सरकार को कई मुद्दों पर घेरने की तैयारी में है तो दूसरी ओर सरकार भी जवाब देने के लिए रणनीति बना चुकी है।
मुख्यमंत्री और दो मंत्रियों से जुड़े सवाल
पहले दिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विभागों से जुड़े प्रश्न सदन में लगाए गए हैं। इसके अलावा राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के विभागों से जुड़े सवालों के जवाब भी सरकार देगी। विधानसभा की कार्यसूची के मुताबिक कई स्थानीय और जनहित से जुड़े मुद्दे प्रश्नकाल में उठाए जाएंगे।
भाजपा विधायक भी उठाएंगे अपने क्षेत्र के मुद्दे
सत्तापक्ष के विधायक भी अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े मुद्दे सदन में रखेंगे। भाजपा विधायक लता उसेंडी प्रदेश में बीएड-डीएड कॉलेजों की स्थिति और उनसे जुड़े मामलों को उठाएंगी। विधायक जनक ध्रुव भू-राजस्व संहिता के तहत गांवों के बंदोबस्त और राजस्व रिकॉर्ड से जुड़े सवाल सरकार के सामने रखेंगे।
धर्मजीत सिंह कोयला भण्डारण का मुद्दा उठाएंगे। सुशांत शुक्ला दंतेवाड़ा के अलनार पहाड़ी में लौह अयस्क खनन का मुद्दा उठाएंगे। रिकेश सेन शहरी इलाकों में पट्टा वितरण से जुड़े सवाल करेंगे।
कांग्रेस उठाएगी अतिक्रमण का मुद्दा
कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा प्रदेश में अतिक्रमण और उससे जुड़े मामलों को लेकर सरकार से जवाब मांगेंगी। माना जा रहा है कि शहरी क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई और उससे प्रभावित लोगों का मुद्दा भी चर्चा में आ सकता है।
जबकि कवासी लखमा सुकमा के गावों में विद्युतीकरण से जुड़े सवाल पूछेंगे।
नकटी मामला बनेगा सबसे बड़ा राजनीतिक मुद्दा
मानसून सत्र में सबसे ज्यादा चर्चा नकटी गांव में हुई बुलडोजर कार्रवाई की रहने की संभावना है। कांग्रेस पहले ही इस कार्रवाई को लेकर सरकार पर लगातार हमलावर रही है। विपक्ष का आरोप है कि प्रशासन ने नियमों का पालन किए बिना कार्रवाई की और निर्दोष लोगों के मकानों को नुकसान पहुंचाया।
सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस इस मामले में स्थगन प्रस्ताव लाएगी और सरकार से पूरे घटनाक्रम पर जवाब मांगेगी। कांग्रेस की कोशिश होगी कि सदन में इस मुद्दे पर लंबी चर्चा हो।
Tagsछत्तीसगढ़ विधानसभाछत्तीसगढ़ विधानसभा प्रसारणChhattisgarh AssemblyChhattisgarh Assembly broadcast
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





