छत्तीसगढ़

LIVE: अक्ती तिहार एवं माटी पूजन दिवस 2023 कार्यक्रम

Nilmani Pal
22 April 2023 11:20 AM IST
LIVE: अक्ती तिहार एवं माटी पूजन दिवस 2023 कार्यक्रम
x

रायपुर. अक्ती तिहार एवं माटी पूजन दिवस 2023 कार्यक्रम में सीएम भूपेश बघेल शामिल हुए.

वही मुख्यमंत्री दोपहर 3.10 बजे राजधानी रायपुर के पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा गातापार (बेल्हारी) ग्राम, पाटन के लिए रवाना होंगे। गातापार में मुख्यमंत्री सामूहिक आदर्श विवाह एवं विशाल कर्मा जयंती महोत्सव में शामिल होंगे और दोपहर 4.35 बजे कुम्हारी के लिए रवाना होंगे। कुम्हारी में दोपहर 4.55 बजे मुख्यमंत्री बाजार चौक स्थित मां कर्मा भवन में नगर इकाई संघ द्वारा आयोजित मां कर्मा जयंती महोत्सव में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 6.10 बजे रायपुर पहुंचेंगे और समता कॉलोनी स्थित मंगलम भवन तथा शाम 6.50 बजे बैरन बाजार स्थित आशीर्वाद भवन में आयोजित श्री भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे शाम 7.20 बजे चंदखुरी के लिए रवाना होंगे और शाम 7.50 बजे चंदखुरी में आयोजित तीन दिवसीय माता कौशल्या महोत्सव का शुभारंभ करेंगे।

Next Story