छत्तीसगढ़

लिटिल योगा चैंपियन आदित्य राजे ने कराया योगाभ्यास

Nilmani Pal
22 Jun 2023 3:40 AM GMT
लिटिल योगा चैंपियन आदित्य राजे ने कराया योगाभ्यास
x

रायपुर. अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के मौके पर लिटिल योगा चैंपियन आदित्य राजे सिंह, ने पूज्य श्री शदाणी दरबार धमतरी रोड रायपुर और बाल गृह माना कैंप, रायपुर में लोगों को योगाभ्यास कराया। उन्होंने विभिन्न योग आसन किए और बच्चों व बड़ों को विभिन्न योग आसनों से होने वाले फायदों के बारे में बताया। आदित्य राजे ने उन्हें यह भी बताया कि योग न केवल हमें स्वस्थ बनाता है बल्कि यह हमारे मन और आत्मा को भी स्वच्छ करता है ,और व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य में मदद करता है। आदित्य राजे सिंह खुद 25 से भी ज्यादा योगासन न सिर्फ करते हैं, बल्कि उनके फायदे लोगों को बताते हैं। वे अपनी मां नम्रता सिंह को अपना योगा गुरु मानते हैं बचपन में उन्होंने ही आदित्य राजे को योग की शिक्षा देना शुरू किया था। तभी से लेकर आज तक वह भी निरंतर अपनी मां के कुशल मार्गदर्शन में ही योग साधना करते आ रहे हैं।

लिटिल योगा चैंपियन ने आगे कहा कि यदि कोई व्यक्ति तन और मन से स्वस्थ है, तभी वह समाज और पर्यावरण की भलाई में योगदान दे सकता है। आदित्य राजे की उम्र इस समय 9 वर्ष है। वे महज 5 वर्ष की आयु से निरंतर योगा एवं पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य कार्य कर रहे हैं। पूज्य संत डॉ युधिष्ठिर लाल महाराज ने आदित्य राजे की प्रशंसा की और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं प्रदान की। इस मौके पर बड़ी तादाद में लोगों की मौजूद थी।

हम आपको बता दें की लिटिल योगा चैंपियन आदित्य राजे सिंह पर्यावरण को लेकर भी बेहद चिंतित रहते हैं। वे समय-समय पर लोगों को फलदार वृक्षों के पौधे बांटते रहते हैं ।ऐसा कार्य वह विगत कई वर्षों से करते आ रहे हैं जिसकी प्रशंसा शंकराचार्य , मंत्रीगण,जनप्रतिनिधि ,रायपुर नगर निगम के चेयरमैन, एवं विभिन्न सामाजिक संस्थानों से लेकर तमाम महामंडलेश्वर, संत महात्माओं ने भी की है।


Next Story