छत्तीसगढ़

सरकार के दो वर्ष पूरे होने के पहले आएगी सूची: रविन्द्र

Admin2
10 Dec 2020 6:07 AM GMT
सरकार के दो वर्ष पूरे होने के पहले आएगी सूची: रविन्द्र
x

निगम-मंडलों में 36 और संगठन में 150 की होगी नियुक्ति


रायपुर (जसेरि)। निगम मंडलों के संबंध में बुधवार को मुख्यमंत्री निवास में हुई बैठक में देर शाम तक चर्चा हुई। लंबी रायशुमारी के बाद कई नामों पर सहमति बनी है। नियुक्तियों के संबंध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में हुई इस अहम बैठक में सभी मंत्री शामिल हुए। बैठक के बाद मंत्री रविन्द्र चौबे ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि निगम-मंडल में 36 और बोर्ड में 150 से ज्यादा पदाधिकारियों की नियुक्ति होनी है। कई विधायकों और संगठन से जुड़े नेताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। मंत्री चौबे ने कहा है कि 17 दिसंबर से पहले सूची जारी होगी। सरकार के दो साल पूरे होने के पहले सूची जारी होगी। पार्टी हाईकमान से हरी झंडी मिलते ही जल्द नामों का ऐलान किया जाएगा।

मोहन मरकाम के प्रस्ताव पर नहीं बनी बात : छत्तीसगढ़ में निगम-मंडल में नियुक्ति से पहले बवाल मच गया है। मुख्यमंत्री निवास पर दो दिन चली बैठक के बाद भी नाम तय नहीं हो पाया है। कुछ नामों को लेकर नेताओं में आपसी सहमति नहीं बनी। इस बीच, अपने करीबी नेताओं को निगम में जगह नहीं दिला पाने के कारण प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की नाराजगी की चर्चा है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री निवास में शाम चार बजे से निगम-मंडल को लेकर बैठक होनी थी, लेकिन बैठक शाम छह बजे शुरू हुई। मरकाम शाम चार बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचे और अपनी सूची सौंपी। उनके तीन नाम को लेकर नेताओं में सहमति नहीं बन पाई और मरकाम बैठक में शामिल होने की जगह कोंडागांव रवाना हो गए। इस बीच खबर है कि चार चर्चित नेताओं अमिन मेमन, विनोद तिवारी, आर पी सिंह, गोपाल थवाइत को निगम-मंडलों में उपाध्यक्ष व अन्य पदों पर नियुक्त करने की संभावना है। बनाने पर सहमति हुई है जिस पर दिल्ली पर मुहर लगेगा।

निगम-मंडल में बाहरी और स्थानीय सक्रिय नेताओं की नियुक्ति को लेकर सत्ता और संगठन में आपसी सहमति नहीं बनने से दावेदारों को साथ आकाओंं ने बवाल मचा दिया है। मुख्यमंत्री निवास पर दो दिन चली बैठक के बाद भी नाम तय नहीं हो पाया है। कुछ नामों को लेकर नेताओं में आपसी सहमति नहीं बनी। इस बीच, अपने करीबी नेताओं को निगम में जगह नहीं दिला पाने के कारण प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की नाराजगी की चर्चा है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री निवास में शाम चार बजे से निगम-मंडल को लेकर बैठक होनी थी, लेकिन बैठक शाम छह बजे शुरू हुई। मरकाम शाम चार बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचे और अपनी सूची सौंपी।

उनके तीन नाम को लेकर नेताओं में सहमति नहीं बन पाई और मरकाम बैठक में शामिल होने की जगह कोंडागांव रवाना हो गए। हालांकि मरकाम की नाराजगी का मंत्री रविंद्र चौबे ने खंडन किया है। कांग्रेस के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो मोहन मरकाम ने अपने तीन करीबी नेताओं को निगम में स्थान देने का प्रस्ताव रखा। वरिष्ठ मंत्रियों ने इन नामों पर आपत्ति कर दी। मरकाम की गैर मौजूदगी में बैठक में काफी देर चर्चा के बाद भी सहमति नहीं बनी। पिछले दो दिन से मुख्यमंत्री निवास पर निगम के दावेदारों के नाम फाइनल किए जा रहे हैं।

Next Story