छत्तीसगढ़

सही समय पर जारी होगी कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची, कुमारी शैलजा ने दिया बड़ा बयान

Nil dhankar
16 Sept 2023 10:56 AM IST
सही समय पर जारी होगी कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची, कुमारी शैलजा ने दिया बड़ा बयान
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी चुनाव को लेकर सियासी माहौल गरमाया हुआ है। भाजपा-कांग्रेस सहित अन्य सभी दलों के नेता चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं। जहां एक ओर सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी के नेता लगातार अपने-अपने क्षत्र का दौरा कर रहे हैं तो दूसरी ओर भाजपा के राष्ट्रीय नेता भी छत्तीसगढ़ का लगातार दौरा कर रहे हैं। अब इंतजार है तो सिर्फ उम्मीदवारों के नाम का ऐलान होने का। बता दें कि भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी और जल्द ही दूसरी सूची जारी करने वाली है। इस बीच कांग्रेस की पहली सूची को लेकर प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा का बड़ा बयान सामने आया है।

दरअसल छत्तीसगढ़ कल सीएम हाउस में प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की लगभग 6 घंटे तक बैठक चली।बैठक के बाद प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा आज सभी सीटों पर चर्चा हुई है। सही समय पर कांग्रेस की सूची जारी होगी। उन्होंने कहा कि अभी पहली सूची के लिए इंतजार करना होगा।

वहीं केंद्रीय खाद्य मंत्री पीयूष गोयल के आरोपों पर उन्होंने कहा कि चुनाव के कारण भाजपा तथा कथित आरोप लगा रही है। भाजपा को जनता सबक सिखाएगी। पीयूष गोयल पहले ट्रेन घोटाले की बात कर ले। वहीं भाजपा के 15 साल नान घोटाले पर भी जवाब दे दें।

Next Story