छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव ब्रेकिंग, बीजेपी उम्मीदवारों की लिस्ट कल

jantaserishta.com
24 Jan 2025 8:15 PM IST
छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव ब्रेकिंग, बीजेपी उम्मीदवारों की लिस्ट कल
x
रायपुर: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सियासी गहमागहमी तेज हो गई है। सभी की नजरें मुख्य तौर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के उम्मीदवारों पर टिकी हुई हैं। हालांकि, अब तक किसी भी निगम, पालिका और पंचायत के लिए दोनों ही दलों की ओर से प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं हुई है।
राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच बैठकों का दौर लगातार जारी है। बड़े नेता समन्वय बनाने और टिकट वितरण को लेकर माथापच्ची कर रहे हैं। इस बार बड़ी संख्या में दावेदारों ने पार्टी से टिकट की मांग की है। सभी निगमों में प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
भाजपा के महापौर और पार्षद प्रत्याशियों की सूची को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। पार्टी की कोर ग्रुप और चुनाव समिति की बैठक के बाद यह तय हुआ है कि महापौर और पार्षद प्रत्याशियों की सूची कल जारी की जाएगी। कंकारी के मुताबिक़ निकाय और पंचायती चुनाव को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हो चुकी है। इस बैठक में चुनावी तैयारियों पर गहन चर्चा की गई। राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश और अजय जामवाल ने बैठक का नेतृत्व किया। साथ ही, भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव भी बैठक में मौजूद रहे।
बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत कई मंत्री और वरिष्ठ नेता शामिल हुए। नेताओं ने चुनावी रणनीतियों और संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा की। इस बार के नगरीय निकाय चुनाव भाजपा और अन्य राजनीतिक दलों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकते हैं। प्रत्याशियों की सूची के जारी होने के बाद राजनीतिक समीकरण और अधिक स्पष्ट हो जाएंगे।
AAP ने जारी किया लिस्ट
आम आदमी पार्टी ने बाजी मारते हुए कई निगम और पालिकाओं के लिए महापौर, अध्यक्ष और पार्षदों का नाम जारी कर दिया है। इनमें मुख्यरूप से जगदलपुर नगर निगम के महापौर प्रत्याशी का नाम शामिल है। इसी तरह कटघोरा नगरपालिका अध्यक्ष के लिए भी उम्मीदवार तय कर दिया गया है। यह पूरी लिस्ट आम आदमी पार्टी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर जारी किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story