छत्तीसगढ़

ट्रक की लोकेशन से डेढ़ करोड़ की शराब पकड़ी गई, वीडियो

Nilmani Pal
26 Feb 2025 4:57 PM IST
ट्रक की लोकेशन से डेढ़ करोड़ की शराब पकड़ी गई, वीडियो
x
पढ़े पूरी खबर

जशपुर। अवैध शराब तस्करी के खिलाफ “ऑपरेशन आघात” के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पंजाब से बिहार ले जाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब से भरे ट्रक को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने पिछले दो दिनों में दो अलग-अलग ट्रकों से कुल ₹3 करोड़ की शराब जब्त की है। यह शराब पुट्टी सीमेंट की बोरियों के नीचे छिपाकर तस्करी की जा रही थी।

पुलिस ने लोरो घाटी के नीचे एक ट्रक पकड़ा, जिसमें 790 कार्टून (करीब डेढ़ करोड़ की शराब) बरामद की गई। ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके मोबाइल की जांच की गई, जिससे एक बड़े शराब तस्करी सिंडिकेट का सुराग मिला।

आरोपी चालक के मोबाइल की जांच से एक और संभावित ट्रक की लोकेशन मिली। मध्य प्रदेश के अनूपपुर में साइबर सेल की मदद से संदिग्ध ट्रक को पकड़ा गया। इस ट्रक में 784 पेटियों में 18,180 बोतल (7,012 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब पाई गई। कुल कीमत करीब ढाई करोड़ रुपए। ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया और उससे पूछताछ जारी है।


Next Story