छत्तीसगढ़
2 लाख की शराब चोरी, छत के रास्ते दारू भठ्ठी में घुसे थे चोर
Nil dhankar
2 March 2023 10:12 AM IST

x
छग
रायगढ़। छाल की अंग्रेजी शराब दुकान के गोदाम की छत के रास्ते घुसे चोर दो लाख 15 हजार रुपए की 37 पेटी शराब ले गए। सुपरवाइजर की शिकायत पर छाल पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सुपरवाइजर कामेश सोनी ने पुलिस की दी गई शिकायत में बताया कि वह सहयोगियों के साथ सुबह 9 बजे दुकान खोलता और रात को 9 बजे बंद करता है। रात के वक्त दो गार्ड की ड्यूटी होती है। 27 फरवरी की रात दुकान बंद कर वह घर चला गया।
सुरक्षा गार्ड कौशल राठिया, तिलक राठिया ड्यूटी पर थे। मंगलवार सुबह 9 दुकान खोली तो बगल में बने गोदाम की छत से एसबेस्टस हटा हुआ था। चोरी की आशंका में उसने रिकार्ड से स्टॉक का मिलान कराया तो पता चला कि 37 पेटी विदेशी शराब गायब मिली। उसने तुरंत थाने जाकर शिकायत की। पुलिस अज्ञात बदमाश के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Next Story





