छत्तीसगढ़

शराब बेच रहे थे शुष्क दिवस के दिन, पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही

Nil dhankar
8 Sept 2023 11:39 AM IST
शराब बेच रहे थे शुष्क दिवस के दिन, पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही
x

रायगढ़। संपूर्ण छत्तीसगढ़ में कल कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है शुष्क दिवस के दौरान थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री परिवहन पर प्रतिबंध लगाए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं एडिशनल एसपी संजय महादेवा व एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज के द्वारा थाने की अलग अलग टीमें बनाकर अवैध शराब धरपकड़ हेतु टीम रवाना किया गया.

जिसमें आरोपी मुकेश सिदार पिता परमानंद सिदार उम्र 28 वर्ष निवासी कोडकेल थाना लैलूंगा को अवैध रूप से महुआ शराब प्लास्टिक की जरकिन में एक बांस के डंडा में दोनों तरफ फंसा कर व हाथ में रख जिसमे 48 लीटर शराब भरी कीमती ₹4800 को कोडकेल बागीचापारा से पैदल परिवहन करते एवं आरोपी सिंह डेल्की पिता बोलसे डेलकी उम्र 48 वर्ष निवासी लमदाड थाना लैलूंगा को अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब एक प्लास्टिक जेरिकिन जिसमे 08 लीटर शराब भरी कीमती ₹800 को लमडांड आरोपी के आंगन से पकड़ा गया.

आरोपियों पर थाना लैलूंगा में आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया है। शराब रेड की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज, सऊनि कमल सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक जयशरण चंद्रा, आरक्षक राजू तिग्गा, विनोद भगत और सुमित एक्का का विशेष भूमिका रहा।

Next Story