छत्तीसगढ़

खोमचा दुकान में बिक रही थी शराब, पुलिस ने बुजुर्ग को पकड़ा

Nil dhankar
26 Aug 2024 4:47 PM IST
खोमचा दुकान में बिक रही थी शराब, पुलिस ने बुजुर्ग को पकड़ा
x

धमतरी dhamtari news। भखारा पुलिस ने शराब बेचने वाले को पकड़ा है। मुखबिर से सूचना मिली थी कि राज कुमार निषाद ग्राम कुर्रा अपने खोमचा दुकान में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा हैं कि सूचना के आधार तत्काल भखारा पुलिस द्वारा मौके पर रेड कार्यवाही की गई। Bhkharara Police

इस दौरान राजकुमार निषाद पिता स्व० गप्पु लाल निषाद उम्र 60 वर्ष सा० कुर्रा के कब्जे से एक लाल रंग के प्लास्टिक बोरी के अन्दर 28 पौवा देशी प्लेन शराब किमती 2520/- रूपये एवं बिक्री रकम 450/- रूपये कुल जुमला किमती 2970/- रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अप० क्र० 149/24 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमांण्ड पर भेजा गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना भखारा से प्रआर०शेखर सिन्हा आरक्षक दुष्यंत सिन्हा,अवनीश विश्वकर्मा,ईश्वर साहु, धनीराम सााहू,हेमलाल निषाद का विशेष योगदान रहा।

आरोपी का नाम-: राजकुमार निषाद पिता स्व० गप्पु लाल निषाद उम्र 60 वर्ष सा० कुर्रा,थाना-भखारा, जिला-धमतरी (छ०ग०)

Next Story