छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में एमपी से शराब की तस्करी, 50 पाव देशी शराब जब्त, 1 आरोपी गिरफ्तार

Rounak Dey
19 Jun 2022 6:41 PM IST
छत्तीसगढ़ में एमपी से शराब की तस्करी, 50 पाव देशी शराब जब्त, 1 आरोपी गिरफ्तार
x

बिलासपुर: मध्यप्रदेश से शराब लाकर बेचने वाले आरोपित को जरहागांव पुलिस ने पकड़ लिया।उसके पास से 50 पाव देशी शराब जब्त किया गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला में अवैध कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इस पर जरहागांव थाना प्रभारी भूपेंद चंद्र को मुखबिर से सूचना मिली की शुक्रवार की रात दो बजे ग्राम भथरी निवासी चिंटू डेनियल के फर्म हाउस के चौकीदार अजय सोनी द्वारा मध्य प्रदेश से भारी शराब लाकर बेचा जा रहा है। इस पर जरहागांव थाना प्रभारी ने टीम बनाकर ग्राम भथरी फार्म हाउस में छापा मारा जहां मात्रा में देशी प्लेन शराब जब्त किया गया। मामले में पुलिस ने आरोपित अजय सोनी पिता हरिश चंद्र सोनी (30) निवासी टिकरीपारा टोनही डबरी को पकड़ा। आरोपित के पास से 50 पाव देशी प्लेन शराब जब्त किया गया। आरोपित अजय सोनी को पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34,2,59 क के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। आरोपित को पकड़े वाली कार्रवाई टीम में उपनिरीक्षक दिवाकर सिंह, आरक्षक राजू साहू, युगल किशोर उपाध्याय शामिल रहे।

Next Story