छत्तीसगढ़

उरला इलाके में भी शराब बेचने वाला गिरफ्तार

Nilmani Pal
23 March 2024 5:31 PM IST
उरला इलाके में भी शराब बेचने वाला गिरफ्तार
x

रायपुर। उरला में भी शराब कोचिया पकड़ा गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के दिशा निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन लाल पटले के मार्गदर्शन में निजात अभियान के तहत अवैध नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु थाना उरला पुलिस बड़ी कार्रवाई की गई। आरोपी सोनू सिसोदिया पिता रामलाल सिसोदिया उम्र 28 वर्ष पता प्रज्ञा स्कूल क़ब्ज़े से अवैध रूप से 32 पौवा देसी मसाला शराब जब्त की गई है। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।



Next Story