छत्तीसगढ़

उरकुरा में शराब बेचने वाला गिरफ्तार

Nilmani Pal
19 Feb 2026 6:00 PM IST
उरकुरा में शराब बेचने वाला गिरफ्तार
x

जनता से रिश्ता की खबर का असर

रायपुर। उरकुरा में शराब बेचने वाला गिरफ्तार हो गया है। पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत स्थित शीतलापारा तालाब के पास उरकुरा रायपुर में एक व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध रूप शराब विक्रय हेतु रखा है कि सूचना पर पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) मयंक गुर्जर द्वारा अपने अधिनस्थ अधिकारियों एवं थाना प्रभारी खमतराई को आरोपी को शराब के साथ पकड़ने निर्देशित किया गया, कि थाना प्रभारी खमतराई के नेतृत्व में थाना खमतराई पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये व्यक्ति की पतासाजी करते हुये व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया।

पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम सुखीराम साहू पिता स्व. नंदूराम साहू उम्र 54 वर्ष पता-शीतलापारा तालाब के पास उरकुरा का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास सफेद रंग के प्लास्टिक थैले की तलाशी लेने पर बैग में 36 पौवा शोले देशी मदिरा मसाला शराब कुल 6.480 बल्क लीटर रखा होना पाया गया। शराब रखने एवं बिक्री करने के संबंध में सुखीराम साहू से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी सुखीराम साहू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 36 पौवा शोले देशी मदिरा मसाला कीमती 3,600 रू. को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 112/26 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी

सुखीराम साहू पिता स्व. नंदूराम साहू उम्र 54 वर्ष पता-शीतलापारा तालाब के पास उरकुरा रायपुर।

Next Story
null