छत्तीसगढ़

छोटा हाथी वाहन से शराब जब्त, दो युवक गिरफ्तार

Nilmani Pal
16 Jan 2026 3:15 PM IST
छोटा हाथी वाहन से शराब जब्त, दो युवक गिरफ्तार
x
छग

धमतरी। अवैध शराब पर धमतरी पुलिस ने सख्त कार्यवाही की है,अर्जुनी पुलिस ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिले में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध निरंतर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना अर्जुनी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति साहू पेट्रोल पंप की ओर अवैध शराब बिक्री हेतु परिवहन कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना अर्जुनी पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए ग्राम आमदी, साहू पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

उक्त आरोपियों के विरुद्ध थाना अर्जुनी में धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।उल्लेखनीय है कि जिले में अवैध नशे के कारोबार पर लगातार शिकंजा कसते हुए धमतरी पुलिस ने कल ही 12.5 किलोग्राम गांजा जप्त कर दो युवक एवं एक युवती को गिरफ्तार किया था, जिससे नशे के अवैध नेटवर्क पर बड़ा प्रहार हुआ है।

गिरफ्तार आरोपी

● एकमचंद कुर्रे, पिता किसन कुर्रे, उम्र 19 वर्ष

● हुमन निर्मलकर, पिता अगेश्वर निर्मलकर, उम्र 22 वर्ष दोनों निवासी - कंवर चौकी कंवर, थाना गुरूर, जिला बालोद (छ.ग.)

Next Story
null