छत्तीसगढ़
धान खरीदी केंद्र में चलती है दारू पार्टी? वीडियो ने खलबली मचा दी
jantaserishta.com
22 Jan 2025 4:04 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
बलरामपुर: जिले के सोशल मीडिया ग्रुप में इन दोनों एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायल वीडियो में जमकर जाम छलक रहा है। चीकन पार्टी भी हो रही है जिसे देखकर हर कोई हैरान है। यह नजारा धान खरीदी केंद्र का बताया जा रहा है। जिसमें समिति प्रबंधक एवं अन्य कर्मचारी कार्यालय के अंदर जाम छलकते और चिकन खाते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है की यह वीडियो रात की है। जिसमे समिति प्रबंधक व अन्य लोग एक साथ बैठकर बेखौफ शराब पी रहे हैं और चिकन पार्टी कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद हड़कम्प मच गया है। और जिले में इस वीडियो की जमकर चर्चा हो रही है।
यह पूरा मामला सेवारी धान खरीदी केंद्र का है। जहां कार्यालय भी संचालित होता है और धान की खरीदी भी यहीं होती है। बताया जा रहा है कि शाम के समय प्रतिदिन यहां इसी तरह का नजारा होता है।कार्यालय के अंदर ही समिति प्रबंधक और अन्य कर्मचारी शराबखोरी करते हैं और चिकन पार्टी करते हैं।वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। गौरतलब है कि सरकारी कार्यालय एक मंदिर की तरह होता है और शाम के समय कार्यालय के अंदर इस तरह का दृश्य कई तरह के सवाल खड़े करता है। समिति प्रबंधक और अन्य लोग कार्यालय को मयखाना बनाकर रख दिये हैं और जिम्मेदारों को इसका तनिक भी ख्याल नही है। अब देखने वाली बात होगी की इस वीडियो वायरल होने के बाद आरोपियों पर क्या कुछ कार्यवाही करते है।
Tagsबलरामपुरबलरामपुर वायरल वीडियोधान खरीदी केंद्रBalrampurBalrampur Viral VideoPaddy Procurement Center
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





