छत्तीसगढ़
रक्षाबंधन पर भाई बहन के लिए शराब पार्टी का आयोजन, विरोध में बजरंग दल
jantaserishta.com
27 Aug 2026 10:20 AM IST

x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: रक्षाबंधन त्योहार को शराब के साथ सेलिब्रेट करने 28 अगस्त को द बियर कैफे में नाइट पार्टी का आयोजन किया गया है। इसमें केवल भाई बहनों को फ्री बुकिंग पर ही प्रवेश दिया जाएगा। बुकिंग फाइंड यूअरवाइब. इन पर करना होगा। शुक्रवार शाम 7-8 वन प्लस वन शराब के पैग दिए जाएंगे और उसके बाद कराओके पर गाने का अवसर भी। इसका मैसेज, पोस्टर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है। छत्तीसगढ़ बजरंग दल ने इसका विरोध करते हुए चेतावनी दी है कि अगर रक्षाबंधन के दिन कल यह घटिया पार्टी हुई तो दल अपने हिसाब से कार्यवाही करेगा और उसका जिम्मेदार पार्टी आयोजक और क्लब वाले दोनों होंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





