छत्तीसगढ़

शराब लोड ट्रक गायब, बिलासपुर आबकारी अफसरों में हड़कंप

Nil dhankar
28 Jun 2025 5:19 PM IST
शराब लोड ट्रक गायब, बिलासपुर आबकारी अफसरों में हड़कंप
x

बिलासपुर. डिपी से लाखों की शराब लेकर निकला ट्रक गायब होने से आबकारी विभाग में हड़कंप मच गया है. यह मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है. ट्रक मालिक ने सिरगिट्टी थाने में मामले की शिकायत की है. पुलिस ने अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है. आरोपी की तलाश की जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, सिरगिट्टी डिपो से शराब लेकर ट्रक निकला था. रायगढ़ के शराब दुकानों में डिलीवरी होनी थी, पर बीच रास्ते में विदेशी प्रीमियम क्वालिटी की शराब और बीयर से भरा ट्रक समेत चालक फरार हो गया है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है.

Next Story