छत्तीसगढ़

मड़ेली गांव के भाटापारा में शराब कोचिया गिरफ्तार, पुलिस को देखकर भागे ग्राहक

Nil dhankar
16 Sept 2025 1:46 PM IST
मड़ेली गांव के भाटापारा में शराब कोचिया गिरफ्तार, पुलिस को देखकर भागे ग्राहक
x

रायपुर/धमतरी। अवैध रूप से मादक पदार्थों की बिक्री और परिवहन के खिलाफ धमतरी पुलिस द्वारा लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में चौकी बिरेझर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम मड़ेली भाटापारा में एक व्यक्ति अपने घर के सामने सफेद बोरी में शराब रखकर अवैध बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी एवं स्टाफ ने तत्काल घेराबंदी कर शराब रेड कार्यवाही की।

पुलिस को देखकर शराब खरीदने आए लोग भाग खड़े हुए और संदेही भी भागने का प्रयास कर रहा था, जिसे दौड़ाकर पकड़ा गया। पूछताछ में संदेही ने अपना नाम जितेन्द्र साहू उर्फ राजु पिता स्व. दिनदयाल साहू उम्र 36 वर्ष, निवासी मड़ेली भाठापारा बताया। तलाशी के दौरान 33 नग देशी शोले मसाला शराब (प्रत्येक 180 एमएल) कुल 5.940 बल्क लीटर, जिसकी अनुमानित कीमत 3300/- है, तथा बिक्री की नकद रकम 210/- सहित कुल 3510/- रूपये की सामग्री जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

आरोपी का नाम

नाम: जितेन्द्र साहू उर्फ राजु पिता: स्व. दिनदयाल साहू आयु: 36 वर्ष पता: ग्राम मड़ेली भाठापारा, चौकी बिरेझर

Next Story
null