छत्तीसगढ़

शराब भट्टी के कर्मचारी तुलसी से मारपीट, अपराध दर्ज

Shantanu Roy
20 April 2022 10:58 PM IST
शराब भट्टी के कर्मचारी तुलसी से मारपीट, अपराध दर्ज
x
छग

रायपुर। शहर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में कचना रोड स्थित शासकीय शराब दुकान में दो युवको ने शराब खरीदने के दौरान न केवल हंगामा किया बल्कि दुकान के सेल्समेन से गाली-गलौच कर दो कर्मचारियों से मारपीट भी कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी राज कुमार निषाद 32 वर्ष और हेमंत पारकर शराब लेने के लिए 19 अप्रैल को रात 7 बजे कचना रोड स्थित शराब दुकान पहुंचे थे।

इस दौरान दुकान में भीड़ थी, लेकिन आरोपी दुकान के सेल्समेन तुलसी साहू से मुझे शराब जल्द दो कहकर गाली-गलौच करने लगा। जिसे देखकर दुकान में काम करने वाले कर्मचारी काशीराम और छविलाल ने जब आरोपियों को गाली-गलौच करने से मना किया तो आरोपियों ने इस बात पर हंगामा करते हुए दोनों कर्मचारियों से मारपीट करते हुए दुकान में पत्थर से मारकर शराब की एक बोतल तोड़ दी। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 427, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।
Next Story