छत्तीसगढ़

Car की डिक्की से शराब जब्त, चेकिंग पॉइंट में दबोचे गए सप्लायर

Nil dhankar
4 July 2024 5:30 PM IST
Car की डिक्की से शराब जब्त, चेकिंग पॉइंट में दबोचे गए सप्लायर
x
छग

जशपुर jashpur news। जशपुर में पुलिस ने झारखंड से अंग्रेजी शराब English wine की तस्करी करते 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में शराब और कार जब्त की है। मामला आरा चौकी क्षेत्र Ara Chowki area का है। घटना के संबंध में SDOP चंद्रशेखर परमा ने बताया कि सूचना मिली कि 2 युवक भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब कार में रखकर जशपुर की ओर आ रहे है। सूचना पर पुलिस की टीम ने आरा चोकी क्षेत्र के गिरमा नाला के पास नाकाबंदी की।

आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने झारखंड की ओर से जशपुर की ओर आ रही कार की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार की डिक्की में 5 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की गई। जिसकी कुल कीमत 18,000 रुपए बताई जा रही है।

आरोपी राकेश कुमार सिन्हा (25) और दिलीप राम रौतिया (26) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।

Next Story