छत्तीसगढ़

शराब आज से सस्ती हुई

Nilmani Pal
1 April 2025 8:29 AM IST
शराब आज से सस्ती हुई
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रहने वाले मदिरा प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। आज से प्रदेश में शराब की कीमतें कम हो गई है। वहीं कई जगहों पर नई शराब दुकानें खुलेंगी। प्रदेश में शराब की कीमत में करीब चार प्रतिशत तक सस्ता हो जाएगा।

इससे हर बोतल पर 40 रुपए से 3 हजार रुपए तक दाम घट जाएंगे। इधर कई जगहों पर नई शराब दुकान खोलने को लेकर विरोध शुरू हो गया है। लोग स्थानीय स्कर पर प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपे है।

दरअसल, छत्तीसगढ़ में आज से नई शराब नीति लागू हो गई है। 3 मार्च को हुई साय कैबिनेट की बैठक में इसे मंजूरी दी गई थी। सरकार ने इस बैठक में साल 2025-26 की आबकारी नीति साल 2024-25 की तरह लागू करने का फैसला लिया था। साथ ही सरकार ने विदेशी शराब पर लगने वाला 9.5 प्रतिशत का आबकारी शुल्क को खत्म कर दिया था। बीतें दिनों आबकारी विभाग ने विदेशी शराब की नई कीमतें जारी की थी। इसके मुताबिक रीटेल वाइन शॉप में अधिक बिकने वाली बोतलों में 20, 40, 150, 200 और 300 रुपए तक की कमी आई है।

Next Story