छत्तीसगढ़
सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में शराब और मुर्गा पार्टी, हेल्थ अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग
Nil dhankar
30 May 2024 11:09 AM IST

x
छग
बलरामपुर। जिले के सामरी सेक्टर के अंतर्गत आने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र सेरंगदाग में पदस्थ RHO का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे RHO अपने दोस्तों के साथ शराब और चिकन पार्टी करते नजर आ रहा है। इस वीडियो के वायरल होते ही ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए इसका विरोध किया। वहीं इस मामले में बीएमओ ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
बता दें कि RHO व उसके दोस्तों की इस तरह की हरकतों से परेशान होकर ग्रामीणों ने RHO के शराब-मुर्गा पार्टी मानने का चुपके से वीडियो भी बना लिया है। वीडियो में आरएचओ सुनील मिंज को सेरंगदाग के स्वास्थ्य केंद्र में अपने दोस्तों के साथ शराब मुर्गा पार्टी मनाते हुए साफ देखा जा सकता हैं। ग्रामीणों ने RHO सुनील मिंज को यहां से हटाकर अन्यत्र तबादला करने की मांग की है।
Next Story





