छत्तीसगढ़

लाइनमैन की मौत, तेज रफ्तार बाइक ने मारी ठोकर

Nil dhankar
8 Jun 2022 9:15 AM IST
लाइनमैन की मौत, तेज रफ्तार बाइक ने मारी ठोकर
x
छग

बालोद। अलसुबह डौंडी थाना क्षेत्र के पुलिस बेरियर के आगे तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. मॉर्निंग वॉक पर निकले बिजली विभाग के लाइनमैन की तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की ठोकर से मौके पर ही मौत हो गई.

कांकेर जिला के दमकसा में बिजली विभाग में लाइनमैन डौंडी के बन्धिया पारा निवासी हृदय राम हल्बा (50 वर्ष) आज सुबह मॉर्निंग वॉक में निकला था. इस दौरान भानु दल्ली मुख्य मार्ग पर पुलिस बेरियर के आगे अज्ञात मोटरसाइकिल चालक उसे ठोकर मार फरार हो गया. दुर्घटना के बाद हृदय राम को डौंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.


Next Story