छत्तीसगढ़

खंभे से गिरा लाइनमैन, स्पॉट पर मौत

Nilmani Pal
12 May 2024 2:51 AM GMT
खंभे से गिरा लाइनमैन, स्पॉट पर मौत
x
छग न्यूज़

बिलासपुर। सिविल लाइन क्षेत्र के मिनोचा कालोनी में बिजली सुधार रहे लाइनमैन करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से लाइनमैन खंभे से गिर गए। इससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं, साथी जब तक उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचते उनकी मौत हो गई थी। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीएम के बाद शव स्वजन के हवाले कर दिया गया है।

सरकंडा के चांटीडीह पटवारी प्रशिक्षण केंद्र के पास स्थित श्लोक विहार में रहने वाले गौतम भोई(45) बिजली विभाग में सहायक लाइनमैन थे। उनकी ड्यूटी नेहरू नगर में जोन में थी। शुक्रवार की रात 12 बजे से शनिवार की सुबह आठ बजे तक उनकी ड्यूटी थी। उनके पास काल आया कि मिनोचा कालोनी में बिजली गुल है। शिकायत पर वे मिनोचा कालोनी में बिजली सुधारने के लिए गए थे। साथियों के साथ मौके पर पहुंचकर वे खंभे पर चढ़ गए।

इसी दौरान उन्हें करंट का झटका लगा। इससे वे अनियंत्रित होकर खंभे से नीचे गिर गए। ऊंचाई से गिरने के कारण उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। साथियों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया। साथ ही घटना की जानकारी विभाग के अधिकारियों को दी। इधर डाक्टरों ने सहायक लाइनमैन को मृत घोषित कर शव चीरघर भेज दिया। घटना की सूचना पर सिविल लाइन पुलिस ने शव का पीएम कराया है।

Next Story