छत्तीसगढ़
आकाशीय बिजली का कहर, खेत में काम कर रही मां-बेटी की मौत
Shantanu Roy
2 July 2026 10:53 PM IST

x
छग
Balrampur. बलरामपुर। जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पतरापारा में गुरुवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से मां और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा उस समय हुआ जब दोनों खेत में काम कर रही थीं। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार, ग्राम पतरापारा निवासी प्रमोद कुमार टेकाम (22 वर्ष) ने राजपुर थाने में मर्ग सूचना दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी परिजन मानती टेकाम (33 वर्ष) और उनकी बेटी कुमारी विमला टेकाम (14 वर्ष) रोज की तरह खेत में काम करने गई थीं।
अचानक मौसम बदलने से हुआ हादसा
दोपहर करीब 2:10 बजे अचानक मौसम खराब हो गया और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश और आंधी से बचने के लिए दोनों मां-बेटी खेत के पास स्थित एक सेमर के पेड़ के नीचे खड़ी हो गईं। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली उसी पेड़ के पास गिरी। बिजली की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत परिजनों एवं पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और तत्काल राहत प्रदान करने की मांग की है। राजपुर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की स्थिति में खुले स्थानों, खेतों और ऊंचे पेड़ों के नीचे शरण न लें। ऐसे समय में सुरक्षित भवनों या पक्के ढांचे में ही रहना चाहिए। पुलिस ने कहा कि मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करना जरूरी है ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
Tagsबलरामपुर बिजली गिरने से मौतमां बेटी की मौतपतरापारा हादसाराजपुर थानाआकाशीय बिजली दुर्घटनाछत्तीसगढ़ मौसम हादसाखेत में हादसाBalrampur death due to lightningmother and daughter diedPatrapara accidentRajpur police stationlightning accidentChhattisgarh weather accidentaccident in the fieldछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





