छत्तीसगढ़

हाईटेक सट्टा रैकेट संचालित हो रहा था राजनांदगांव में, 5 गिरफ्तार

Nilmani Pal
6 April 2026 5:13 PM IST
हाईटेक सट्टा रैकेट संचालित हो रहा था राजनांदगांव में, 5 गिरफ्तार
x
छग

राजनांदगांव। महादेव के बाद सांई सट्टा ऐप के ऑनलाइन सट्टा संचालित होने का मामला सामने आया है. आईपीएल शुरू होते ही सट्टेबाज सक्रिय हो चुके हैं. राजनांदगांव पुलिस ने सोमवार को एक हाईटेक ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़ किया है. फार्महॉउस में अवैध तरीक के सट्टा रैकेट संचालित हो रहा था. इससे जुड़े 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 2 आरोपी फरार है.

जानकारी के मुताबिक, फार्माहाउस में छापा की कार्रवाई में सामने आया कि यह रैकेट “सांई ऐप” के माध्यम से हर बॉल और ओवर पर लाखों रुपये का दांव लगवा रहे थे. कोड वर्ड में सट्टा लिखा जा रहा था और पूरा नेटवर्क मोबाइल, लैपटॉप के साथ अन्य डिजिटल उपकरणों के जरिए संचालित हो रहा था.

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से 2 लैपटॉप, 1 टैबलेट, 7 मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल, 3 चार्जर और नगदी 1,000 रुपये जब्त किए हैं. सट्टा-पट्टी में करीब 9 लाख 20 हजार रुपये का हिसाब दर्ज मिला है, जबकि कुल जब्ती की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है.

Next Story