छत्तीसगढ़

मकान में गिरी आकाशीय बिजली, महिला और पुरुष की मौत

Nil dhankar
24 Jun 2023 5:39 PM IST
मकान में गिरी आकाशीय बिजली, महिला और पुरुष की मौत
x
छग

जशपुर। जशपुर के बगीचा विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत भितघरा ग्राम में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पहाड़ी कोरवा परिवार में दो सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई. दरअसल, तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकी. इस दौरान रतिया राम के मकान में बिजली गिरने से 56 वर्षीय रतिया राम और 23 वर्षीय दिनामती बाई को अपनी चपेट में ले लिया.

ग्राम पंचायत भितघरा के आश्रित ग्राम राजपुर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र दर्जा प्राप्त पहाड़ी कोरवा परिवार के दो सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई है, जिस परिवार में घटना हुई है, वहां शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था. घटना के बाद गांव में शोक की लहर है. बता दें कि ग्राम पंचायत भितघरा के राजपुर ग्राम में आज हुवे तेज बारिश और आकाशीय बिजली चमक रही था. इस दौरान आकाशीय बिजली रतिया राम के मकान में गिरा. जहां 56 वर्षीय रतिया राम और 23 वर्षीय दिनामती बाई को अपनी चपेट में ले लिया.

Next Story