छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में आज हो सकती है हल्की बारिश

Nil dhankar
2 April 2023 9:44 AM IST
छत्तीसगढ़ में आज हो सकती है हल्की बारिश
x

रायपुर । राज्य में बीते कई दिनों से बारिश हो रही है। आज भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के आसार है। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण छत्तीसगढ़ का मौसम बदल रहा है। पिछले 24 घंचे में यहां 23 मिमी बारिश हुई है।

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो आज जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, गंगीय पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश तथा ओले गिरने की उम्मीद है। वहीं, पश्चिमी हिमालय के ऊपरी इलाकों में छिटपुट हिमपात हो सकता है। इस खबर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर

Next Story